जोशी के मकान पर आगजनी की सीबीआई जांच हो: जायसवाल (लीड-1)

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि जोशी के आवास को जलाना एक निंदनीय घटना है और इस पूरी घटना को सत्तारुढ़ बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की नाक के नीचे सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। संवाददाताओं से बातचीत से पहले जायसवाल ने यहां सरोजनी नायडू मार्ग स्थित रीता बहुगुणा के जले हुए घर का मुआयना भी किया।

जायसवाल ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जैसा चाहेंगी वैसा ही होगा। यहां सब कुछ उनके इशारे पर ही होता है। सूबे में अगर ऐसा निजाम होगा तो आम जनता के साथ क्या हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कोयला राज्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा अगर उत्तर प्रदेश सरकार तनिक भी न्याय संगत है तो इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए, जिससे कि दूध का दूध और पानी की पानी होकर सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गुंडों ने इस तबाही को अंजाम दिया और इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना पर बसपा आलाकमान को खेद प्रकट करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+