इतिहासकार व पूर्व सांसद एम.एन.दास का निधन
पांच जनवरी 1926 को बालासोर जिले में जन्मे दास का निधन वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
उड़ीसा के उत्कल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दास ने इतिहास पर उड़िया और अंग्रेजी भाषा में कई पुस्तकें लिखी हैं।
वह वर्ष 1998 से 2004 तक कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य थे।
प्रतिष्ठित देशी व विदेशी पत्रों में दास के सैकड़ों शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका और ग्रोलर एन्साइक्लोपीडिया के लिए भी लेख लिखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications