अमेरिका भारत से नए और संभावनाओं से भरपूर संबंधों का इच्छुक : हिलेरी (लीड-3)

भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए शुक्रवार रात मुंबई पहुंची क्लिंटन ने मुंबई हमलों के दौरान जीवित बचे कुछ लोगों से मुलाकात की और वैश्विक आतंकवाद को 'निमर्म और नास्तिवादी' करार देते हुए उसे रोके जाने की जरूरत पर बल दिया।

सबसे पहले शनिवार सुबह उन्होंने भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के एक समूह के साथ यहां मुलाकात में ऊर्जा सुरक्षा, कृषि, वैश्विक आर्थिक संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे मसलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

हिलेरी ने बाद में मीडिया से कहा, "हम उम्मीदों भरे नए युग में दाखिल हो चुके हैं।" टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने कहा कि बैठक में आर्थिक संकट के समाधान के मसले पर चर्चा हुई।

क्लिंटन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम अपने बच्चों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण करेंगे।" हिलेरी के साथ बैठक में रतन टाटा के अलावा मुकेश अंबानी, स्वाति पिरामल, सुधा मूर्ति, चंदा कोचर और एडी गोदरेज सहित देश के प्रमुख उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

क्लिंटन ने बताया, "उद्योगपतियों के साथ मैंने उत्साहवर्धक और उपयोगी बातचीत की। हमने वर्तमान आर्थिक संकट के प्रति दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।"

बाद में एक संवाददाता सम्म्ेलन में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय हितों के विरुद्ध काम करने वाले आतंकवादी गुटों का सफाया करने की जरूरत है। हिलेरी ने कहा, "हम समझते हैं कि उनका सफाया होना चाहिए, उन्हें अवश्य हराया जाना चाहिए, उन्हें नष्ट किया जाना चाहिए। हम ऐसा स्पष्ट तौर पर कहते आए हैं। हम ऐसा कहते रहेंगे।"

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान अमेरिकी दवाब में आकर वार्ता को बहाल करने पर सहमत नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही संप्रभु राष्ट्र हैं। हिलेरी ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका भारत-पाक वार्ता का समर्थन करता है लेकिन वह इससे प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ता बहाल करने का फैसला दोनों देशों ने लिया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में भारत की पूरी सहायता करेगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मसले पर कहा, "इस मुद्दे पर विकसित देशों ने गलती की है। हम इसके लिए जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं कि भारत जैसे महान देश ऐसी गलती नहीं करें।"

इससे पहले शनिवार सुबह क्लिंटन ने होटल में 26 नवंबर के हमले में मारे गए लोगों स्मृति में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह शुक्रवार को इस होटल में ठहरीं।

मुंबई हमलों में 26 विदेशियों समेत 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे। क्लिंटन ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों का निशाना बने ताज और ट्राइडेंट-ओबेरॉय होटल के कर्मचारियों से भी कुछ देर तक बातचीत की। उन्होंने शोक पुस्तिका में अपने उद्गार भी व्यक्त किए।

हिलेरी को वहशियाना हमले के बारे में होटल के प्रबंधक क्रिमबीर केंग ने बताया जिनकी पत्नी और बच्चे इस हमले में मारे गए थे।

क्लिंटन ने कहा, "ताज और ओबेरॉय के कर्मचारियों से मुलाकात कर मैं द्रवित हो उठी।"

क्लिंटन शुक्रवार को मुंबई पहुंचते ही तत्काल ताज होटल गईं थी। आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने मुंबई यात्रा के दौरान इसी होटल में ठहरने का फैसला किया।

शनिवार शाम को क्लिंटन अहमदाबाद के एक स्वयंसेवी संगठन सेल्फ-एंप्लायड वमूंस एसोसिएशन (सेवा) के मुंबई स्थित विपणन मुख्यालय जाएंगी। वह सेवा के सदस्यों द्वारा तैयार वस्त्र उत्पादों का अवलोकन करेंगी।

हिलेरी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास सेंट जेवियर कॉलेज जाएंगी। सीएसटी को भी नवंबर में हुए आतंकवादी हमले में निशाना बनाया गया था।

क्लिंटन रविवार को दिल्ली जाएंगी। जहां वे प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+