हिलेरी की यात्रा से पहले सेंट जेवियर कॉलेज में सुरक्षा कड़ी

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।

यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। आसपास की सभी इमारतों पर सुरक्षाकर्मियों ने पोजीशन ले रखी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया,"हर तरफ पुलिस ही पुलिस है। सड़कों पर, कॉलेज के सामने आजाद मैदान में..सब जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।"

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सभी इमारतों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। उनकी यात्रा के समय यातायात की दिशा भी बदल दी जाएगी।

कॉलेज के सामने मीडिया का भारी जमावड़ा लगा रहा। इसके पास ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है। मुंबई हमलों के दौरान इसे भी निशाना बनाया गया था। कामा अस्पताल भी कॉलेज के समीप है जहां मुंबई के जांबाज पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालस्कर की आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी।

हिलेरी यहां कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करेंगी। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भी उस समय मौजूद रहने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+