भारत में वांछित आतंकवादी बांग्लादेश में गिरफ्तार
ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस (डीएमपी) के आयुक्त ए. के. एम. शहीदुल हक ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी मुफ्ती ओबैदुल्लाह भारत में वांछित खूंखार आतंकवादियों में से है। ओबैदुल्लाह को शुक्रवार को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वह 1995 से बांग्लादेश में रह रहा था।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक पूछताछ में ओबैदुल्लाह ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकवादी अमीर रजा के निर्देश पर 'जेहाद' को बढ़ावा दे रहा था।
ओबैदुल्लाह ने संवाददाताओं से कहा, "1994 में भारतीय कमांडो दिल्ली से पश्चिम बंगाल मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे लेकिन मैं भारत छोड़ने में कामयाब रहा।"
अखबार का कहना है कि सूत्रों के मुताबिक ओबैदुल्लाह ने उत्तर प्रदेश स्थित प्रतिष्ठित इस्लामिक संस्था दारुल उलूम से फतवा में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications