ज्योति बसु की हालत स्थिर
बसु के निजी सहायक जयकृष्ण घोष ने शनिवार को बताया कि माकपा के वयोवृद्ध नेता की हालत स्थिर है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि बसु को अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी।
बसु को रविवार को पेट और स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें मंगलवार को सघन हृदय चिकित्सा कक्ष से अस्पताल के दूसरे कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया था।
बसु को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में घोष ने आईएएनएस से कहा, "अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।" इससे पहले बसु 13 मई को अपने आवास में गिर गए थे, जिस कारण उनके बाएं पैर में चोट लग गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications