मुंबई में हिलेरी को मिली कॉलेज की सखियां
मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत यात्रा पर आईंअमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मुलाकात शनिवार को मुंबई में अपने कॉलेज की दो सखियों से हुई।
नेपियन रोड में स्वयंसेवी संगठन सेवा के कार्यालय के दौरे पर गइर्ं हिलेरी को देखकर सड़क के उस पार खड़ी दो विदेशी महिलाओं ने हाथ हिलाना और उन्हें नाम से पुकारना शुरु कर दिया। हिलेरी ने उस देखा और पल भर में ही उन्हें पहचानकर उनकी ओर बढ़ गईं और उनसे बतियाने लगीं। हालांकि ये मुलाकात ज्यादा देर तक नहीं चल पाई क्योंकि पलक झपकते ही उनके सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और उन्हें वहां से ले गए।
दोनों महिलाओं ने बाद में मीडिया को बताया कि वे कॉलेज में एक साथ पढ़ती थीं। वे इस मुलाकात से बेहद उत्साहित और खुश थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications