हिलेरी के स्वागत में मुंबई में खिली धूप
मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शनिवार को मुंबई में जहां भी गईं वहां उनके स्वागत में धूप बाहें फैलाए खड़ी थी। जबकि एक ही दिन पहले यहां मौसम काफी खराब था।
शहर के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को बारिश नहीं हुई और मौसम खुशगवार बना रहा। पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आईं हिलेरी की यात्रा को कवर करने आए फोटोग्राफरों को साफ आसमान देख बहुत खुाशी मिली।
ताज महल पैलेस एंड टावर होटल, सेवा के कार्यालय या सेंट जेवियर कॉलेज हिलेरी जहां भी गईं वहां धूप खिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications