हिलेरी ने की मुंबईवासियों के साहस की सराहना
मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को लिखा-"आईए हम दुनिया को घृणा और उग्रवाद से मुक्ति दिलाएं जो ऐसी नास्तिवादी हिंसा को जन्म देते हैं।"
उन्होंने मुंबईवासियों की बहादुरी की तारीफ भी की। उन्होंने ताज पैलेस एंड टावर होटल में रखी शोक पुस्तिका में अपने यह उद्गार व्यक्त किए हैं।
उन्होंने लिखा कि अमेरिकी इस शहर और देश के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम दोनों के ही लोगों ने ऐसे हिंसक उग्रवाद के निमर्म असर झेले हैं। उन्होंने लिखा कि वह उस होटल में गई जहां बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर जो सामने आया उसकी उसकी जान ले ली थी।
हिलेरी को वहशियाना हमले के बारे में होटल के प्रबंधक क्रिमबीर केंग ने बताया जिनकी पत्नी और बच्चे इस हमले में मारे गए थे।
हिलेरी ने लिखा, " दोनों देशों की जनता को ऐसे बहादुर पुरुषों और महिलाओं का आभारी होना चाहिए जिनके साहस ने लोगों की जिंदगियां बचाईं और 26/11 और 9/11 को ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया।"
हिलेरी ने होटल में 26 नवंबर के हमले में मारे गए लोगों स्मृति में एक समारोह में हिस्सा लिया। आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह शुक्रवार को इस होटल में ठहरीं।
मुंबई हमलों में विदेशियों समेत 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications