जोशी के मकान पर आगजनी की सीबीआई जांच हो :जायसवाल
सवांदादताओं से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि जोशी के आवास को जलाना एक निंदनीय घटना है और इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है इसलिए पार्टी आलाकमान को इस पर खेद प्रकट करना चाहिए।
गौरतलब है कि बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जोशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद उनके लखनऊ स्थित आवास को आग लगा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications