अमेरिकी वायुसेना का विमान अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त
काबुल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में अमेरिकी वायुसेना का एक विमान शनिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एफ-15ई तड़के करीब 3.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
सेना ने दुर्घटना का कारण नहीं बताया लेकिन कहा है कि उसे निशाना नहीं बनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications