बीएसएफ जवान की मौत के सिलसिले में 10 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज
कावंत थाने के सहायक उप निरीक्षक जंदू दादिया पर हमला करने के आरोप में हमीरपुर गांव के निवासी बीसीएफ जवान नूरा राथवा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दादिया को जी.जी.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस पर आरोप है कि हिरासत में राथवा की पिटाई की गई जिस वजह से शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही उनके संबंधियों और गांवा वालों ने थाने पर धावा बोल दिया जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बीएसएफ के जवान राथवा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत के मामले में आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications