भारत-अमेरिका आपसी सहयोग के नए दौर में : क्लिंटन (लीड-2)

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आई हिलेरी ने कहा, "हम उम्मीदों भरे नए युग में दाखिल हो चुके हैं।" टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने कहा कि बैठक में आर्थिक संकट के समाधान के मसले पर चर्चा हुई।

क्लिंटन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम अपने बच्चों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण करेंगे।" हिलेरी के साथ बैठक में रतन टाटा के अलावा मुकेश अंबानी, स्वाति पिरामल, सुधा मूर्ति, चंदा कोचर और एडी गोदरेज सहित देश के प्रमुख उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

क्लिंटन ने बताया, "उद्योगपतियों के साथ मैंने उत्साहवर्धक और उपयोगी बातचीत की। हमने वर्तमान आर्थिक संकट के प्रति दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।"

क्लिंटन ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में भारत की पूरी सहायता करेगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मसले पर कहा, "इस मुद्दे पर विकसित देशों ने गलती की है। हम इसके लिए जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं कि भारत जैसे महान देश ऐसी गलती नहीं करें।"

इससे पहले शनिवार सुबह क्लिंटन ने होटल में 26 नवंबर के हमले में मारे गए लोगों स्मृति में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह शुक्रवार को इस होटल में ठहरीं।

मुंबई हमलों में 26 विदेशियों समेत 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे। क्लिंटन ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों का निशाना बने ताज और ट्राइडेंट-ओबेरॉय होटल के कर्मचारियों से भी कुछ देर तक बातचीत की।

क्लिंटन ने कहा, "ताज और ओबेरॉय के कर्मचारियों से मुलाकात कर मैं द्रवित हो उठी।"

शनिवार शाम को क्लिंटन अहमदाबाद के एक स्वयंसेवी संगठन सेल्फ-एंप्लायड वमूंस एसोसिएशन (सेवा) के मुंबई स्थित विपणन मुख्यालय जाएंगी। वह सेवा के सदस्यों द्वारा तैयार वस्त्र उत्पादों का अवलोकन करेंगी।

दोपहर बाद करीब तीन बजे हिलेरी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास सेंट जेवियर कॉलेज जाएंगी। सीएसटी को भी नवंबर में हुए आतंकवादी हमले में निशाना बनाया गया था।

क्लिंटन शुक्रवार को मुंबई पहुंचते ही तत्काल ताज होटल गईं थी। आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने मुंबई यात्रा के दौरान इसी होटल में ठहरने का फैसला किया।

क्लिंटन रविवार को दिल्ली जाएंगी। जहां वे प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+