अंतर्जातीय विवाह करने पर युवती की हत्या
पटना, 18 जुलाई (आइएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा में एक व्यक्ति ने दूसरी जाति के युवक से शादी करने के कारण कथित तौर पर अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मोहनिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि रोहतास जिले के डालमियानगर निवासी माझिल प्रसाद की पुत्री 18 वर्षीय मिकी कुमारी ने करीब 15 दिन पूर्व परिवार की मर्जी के खिलाफ दीपक यादव नाम के युवक के साथ कथित तौर पर घर से भागकर शादी कर ली थी। जिससे परिवार के लोग नाराज थे।
युवति की मां ने दो जुलाई को डालमियानगर थाने में इस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद दीपक तथा मिकी को पुलिस ने बक्सर में पकड़ लिया था। दीपक अभी जेल में ही है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मिकी के परिजनों ने उसे अपनी बहन के यहां कुदरा भेज दिया। शुक्रवार को मिकी का चाचा भानू सिंह वहां गया और मिकी को गोली मार फरार हो गया। मिकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सिन्हा के मुताबिक इस मामले की प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications