भारत विरोधी आतंकवादी गुटों का सफाया करे पाकिस्तान : हिलेरी
हिलेरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान में 'आतंकवादियों से निपटने के अथक प्रयास और प्रतिबद्धता' देखी है।
उन्होंने कहा, "वहां हम सम्मिलित प्रयास देख रहे हैं। पाकिस्तान की इस प्रतिबद्धता के परिणामों के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं समझती हूं कि अगले कुछ दिनों में इस बात को लेकर व्यापक जागरूकता होगी कि मुंबई के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए या नहीं।"
यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है, हिलेरी ने कहा, "हम समझते हैं कि उनका सफाया होना चाहिए, उन्हें अवश्य हराया जाना चाहिए, उन्हें नष्ट किया जाना चाहिए। हम ऐसा स्पष्ट तौर पर कहते आए हैं। हम ऐसा कहते रहेंगे।"
पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए आतंकवादियों ने मुंबई में कहर बरपाया था। उन हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications