पगड़ी पहन सकते हैं सिख: सरकोजी

सरकारी सूत्रों ने कहा कि मनमोहन सिंह ने दो दिन पहले पेरिस दौरे के दौरान सरकोजी को अनौपचारिक ज्ञापन सौंपा था। इसी के जवाब में सरकोजी ने यह आश्वासन दिया है।
फ्रांस में एक विधेयक विचाराधीन है जिसमें स्कूलों में कोई धार्मिक प्रतीक पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। फ्रांस में रहने वाले करीब 6,000 सिख समुदाय के लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि पगड़ी कोई धार्मिक प्रतीक नहीं अपितु यह उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications