Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एनएचपीसी का आईपीओ अगस्त में

NHPC Logo
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड प्राइमरी मार्केट में उतरने जा रही हैं। करीब 1,670 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एनएचपीसी 7 अगस्त को अपना आईपीओ पेश कर सकती है। यह जानकारी गुरुवार को कंपनी के अध्यक्ष एस.के.गर्ग ने दी।

गर्ग ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमें पता चला है कि लोग इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनी की कुल परिसंपत्ति की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के शेयर बाजार में लाए जाएंगे। एनएचपीसी ने हाल ही में निवेशकों को आकृष्ट करने के लिए एक रोड शो आयोजित किया था और जल्द ही सिंगापुर में भी वह ऐसा ही करने वाली हैं।

इससे पहले कंपनी ने बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पिछले साल 3,500 करोड़ रुपये जमा करने के लिए आईपीओ लाने का फैसला रद्द कर दिया था। कंपनी ने पिछले साल छह अगस्त को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के पास इस आशय का दस्तावेज भी दाखिल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+