विमान अपहरण मामले में शरीफ बरी

Nawaz Sharif
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 साल पुराने विमान अपहरण के एक मामले से बरी कर दिया है। शरीफ पर वर्ष 1999 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ को ले जा रहे एक विमान के अपहरण की कोशिश का आरोप था। विमान अपहरण के कथित षड्यंत्र के बाद सेना ने शरीफ की सरकार का तख्तापलट कर दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने इस मामले की गत 18 जून को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि पीठ ने सर्वसम्मति से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शरीफ को बरी करते हुए अदालत के पिछले फैसलों को अवैध करार दिया है।

कराची की आतंकवाद-निरोधक अदालत ने अप्रैल 2000 में शरीफ को दोषी ठहराते हुए दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मुशर्रफ को अक्टूबर 1999 में सैन्य पद से बर्खास्त करने वाले शरीफ पर मुशर्रफ के विमान को कराची में उतरने से रोकने की कोशिश करने का आरोप है। कोलंबो से लौट रहा वह विमान सेना के हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने के बाद ही उतर सका था। उस वक्त उसके टैंक में थोड़ा सा ही ईंधन बाकी रह गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+