जोशी के लिए गिरफ्तारी देंगे अजहरुद्दीन

गौरतलब है कि प्रदेश में बलात्कार पीड़ितों को मुआवज़ा दिए जाने के दौरान बहुगुणा ने मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानबाजी की थी। जोशी को बुधवार देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह मुरादाबाद की जेल में हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, "मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद अजहरुद्दीन एक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे और गिरफ्तारी देंगे।" गौरतलब है कि जोशी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications