पश्चिम बंगाल में बंद से जनजीवन प्रभावित

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप एक बस को क्षति पहुंचाई। बाद में यहां त्वरित कार्रवाई बल के जवानों को तैनात कर दिया गया।
रेल यातायात व उड़ानें प्रभावित
बंद का असर रेलगाड़ियों की आवाजाही पर भी पड़ा है। कांग्रेस ने अपने विधायकों पर हमले के विरोध में बंद का आह्वान किया है। पार्टी का आरोप है कि बुधवार को बर्धवान जिले के मोंगलकोट में उसके विधायकों पर कथित रूप से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सशस्त्र समर्थकों ने हमला बोल दिया, जिसमें आठ विधायक घायल हो गए।
कांग्रसे ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को 12 घंटे के बंद के दौरान उसके एक समर्थक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हालांकि पार्टी समर्थक के परिजनों और पुलिस का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications