इंगुशेतिया गणराज्य के मंत्री की हत्या
मास्को, 17 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी काकेशस गणराज्य इंगुशेतिया के खेल एवं पर्यटन मंत्री की कार पर शुक्रवार तड़के अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाई। हमले में मंत्री और उनके चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंत्री रूस्लान बालायेव की कार पर श्रेंदनिय अचालुकी गांव के निकट बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाईं। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि हमले में बालायेव और उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तरी काकेशस क्षेत्र में अधिकारियों पर कई हमले हो रहे हैं। पिछले महीने इंगुशेतिया के नेता युनुस बेक येवकुरोव को भी जानलेवा हमले में घायल हो गए थे।
उत्तरी काकेशस के चेचन्या, इंगुशेतिया और दागेस्तान में हाल के महीनों में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications