मौन क्यों हैं सोनिया गांधी: मायावती
लखनऊ में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि सोनिया को इस पूरी घटना पर खेद जताना चाहिए था, लेकिन उन्होंने न तो जोशी के खिलाफ कार्रवाई की और न ही खेद जताया।
बसपा प्रमुख ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जोशी के खिलाफ जो कारवाई चल रही है, वह यथावत चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी की तरह ही जोशी को जमानत चाहे मिल भी जाए लेकिन इससे उनका अपराध कम नहीं हो जाएगा। जोशी का अपराध माफी के काबिल नहीं है।
जोशी के गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चेताते हुए मायावती ने कहा कांग्रेसी सड़कों पर न उतरें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानबाजी करने के आरोप में जोशी को बुधवार देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था। जोशी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications