अब्दुल कलाम अगले हफ्ते बांग्लादेश जाएंगे
कलाम बांग्लादेशी राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान, प्रधानमंत्री शेख हसीना और नोबल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनूस से मुलाकात करेंगे। भारतीय उच्चायुक्त ने इस संबंध में घोषणा की।
कलाम के सम्मान में हसीना रात्रि भोज आयोजन करेंगी। कलाम बांग्लादेश ग्रामीण बैंक का भी दौरा करेंगे, जिसकी स्थापना युनूस ने की थी।
कलाम ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में बांग्लादेशी राष्ट्रपति भी उपस्थित रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications