जोशी के समर्थन में गिरफ्तारी देंगे अजहरुद्दीन
मुरादाबाद, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में मुरादाबाद से पार्टी के सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शुक्रवार दोपहर बाद गिरफ्तारी देंगे।
राज्य की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानबाजी करने के आरोप में जोशी को बुधवार देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह मुरादाबाद की जेल में हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, "मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद अजहरुद्दीन एक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे और गिरफ्तारी देंगे।"
गौरतलब है कि जोशी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications