जोशी विवाद पर राहुल की चुप्पी
लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे राहुल संवाददाताओं के प्रश्नों कोई जवाब दिए बिना अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गए। कांग्रेसी नेता मान रहे थे कि राहुल अमेठी जाने से पहले लखनऊ में जोशी के घर जाएंगे, जिसे गुरुवार को कथित तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने आग के हवाले कर दिया था।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि अपने एक दिवसीय दौरे में राहुल अमेठी के सभी विधानसभा क्षेत्रों सलोन, जगदीशपुर, तिलोई, गौरीगंज और अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
प्रवक्ता के मुताबिक राहुल पिछले दिनों पुलिस लाठीचार्ज में घायल व गिरफ्तार किए गए लोगों से उनके घर जाकर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बिजली कटौती के विरोध में प्रदशर्न कर रहे अमेठी के कुछ लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थीं, जिसके बाद प्रदशर्नकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications