दयानिधि मारन जापान जाने वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेता
मारन 22 जुलाई को जापान के तोक्यो में मेगा एपैरल टेक्सटाइल्स शो में जापान अंतर्राष्ट्रीय फैशन मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला 22 से 24 जुलाई तक चलेगा। 44 भारतीय टेक्सटाइल्स और वस्त्र निर्माताओं ने 50 स्टल बुक कराए रखे हैं।
टेक्सटाइल्स और वस्त्र निर्यात में विविधता लाने और अमरीका तथा यूरोपीय संघ के 27 ग्रुप पर अपनी निर्भरता कम करने के उद्देय से सरकार पूर्व की ओर देखो की अपनी नीति के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए निर्यातों को प्रोत्साहन दे रही है।
इस नीत का एक प्रमुख घटक है - विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को आकृष्ट करना। जापान टेक्सटाइल्स और वस्त्रों का एक सबसे बड़ा उपभोक्ता देश रहा है लेकिन जापानी आयात बाजार में भारत का बहुत नगण्य हिस्सा (1़12 प्रतिशत) ही रहा है।
इसके अतिरिक्त मारन सिलाई की मशीनों के सबसे बड़े निर्माता-जुकी कार्पोरेशन के अध्यक्ष कातेओ यामाओका तथा जापानी टेक्सटाइल्स मशीनों के अग्रणी निर्माता कबरेस्कर टोयोटा के चेयरमैन अकिरा ओनिशी से भी मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications