Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'राज्य सरकार अनारा गुप्ता को मुआवजा दे'

Anara Gupta
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर सरकार से कहा है कि पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता की मानहानि के एवज में वह उसे मुआवजा दे। सात साल पहले अश्लील सीडी मामले में अनारा को आरोपी बनाया गया था।

आयोग ने यहां जारी एक बयान में कहा, "इस मामले की सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रथम दृष्टया आयोग इससे संतुष्ट हुआ है कि अश्लील सीडी मामले में अनारा गुप्ता की हुई मानहानि के एवज में जम्मू एवं कश्मीर सरकार उसे मुआवजा दे। "

आयोग ने छह हफ्ते में मांगा जवाब

आयोग ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। आयोग ने कहा कि हैदराबाद स्थित एफएसएल ने भी अपनी विशेषज्ञ राय में कहा कि सीडी में जिस महिला को दिखाया गया है वह अनारा गुप्ता नहीं है। ऐसे में यह मामला मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है।

अनारा वर्ष 2001 में मिस जम्मू बनी थीं। उन पर आरोप लगाया गया था कि वह देह व्यापार और अश्लील फिल्म बनाने में लिप्त हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+