बोस्निया के गृह मंत्री हटाए गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय समाचार एजेंसी एफईएनए ने खबर दी है कि सदोविक द्वारा पद छोड़ने से इंकार किए जाने के बाद उनकी मुस्लिम पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक एक्शन (एसडीए) को कहा गया कि वह उन्हें पद से हटा दे।
स्थानीय रिपोटरे में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने सदोविक पर आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े इस्लामी चरमपंथियों को बाहर निकालने के लिए ठीक से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
एसएडी के अध्यक्ष सुलेजमैन तिहिक ने कहा, "सदोविक को कुछ महत्वपूर्ण विदेशी व स्थानीय संस्थानों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद हटाया गया है।"
हालांकि सदोविक को हटाए जाने के निर्णय को संसद द्वारा मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications