इंडोनेशिया में एक और धमाका, 2 मरे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय टीवी चैनलों के हवाले से खबर दी है कि उत्तरी जकार्ता के मुआरा एंगके में विस्फोटकों से लदी कार के जरिए स्थानीय समयानुसार 10.30 के आसपास विस्फोट किया गया। इसमें दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है।
ढूंढे जा रहे विस्फोट के कारण
जासा मार्ग में अधिकारी विवि ने बताया, "हमें वहां विस्फोट होने की खबर मिली है। हम अपने अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। हमारे पास अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ है।"
इससे पहले जकार्ता के दो होटलों रित्ज काल्र्टन और जेडब्ल्यू मैरियट में शुक्रवार सुबह हुए दो भीषण धमाकों में कम से कम छह लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications