अमेरिकी ड्रोन हमले और संघर्ष में 10 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चालक रहित ड्रोन विमान से कबायली क्षेत्र उत्तरी वजीरिस्तान के गरीवाम इलाके में एक आवासीय परिसर पर दो मिसाइलें दागी गई।
एक खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "हमारे स्थानीय सूचना देने वालों का कहना है कि हमले में छह तालिबानी मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए।"
हमले के बाद तालिबान आतंकियों ने इलाके को घेर लिया और मलबे से शव निकालने में जुट गए।
अमेरिका ने अब तक इस इलाके में करीब 40 हमले किए हैं। यह इलाका तालिबान और अल कायदा का गढ़ माना जाता है। आतंकवादी यहां से सीमा पार अफगानिस्तान में नाटो के सुरक्षा बलों पर नियमित रूप से हमला करते रहते हैं।
एक अन्य घटना में सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही स्वात और दीर जिले में सेना की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications