जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "हमने डागरी और उसके तीन सहयोगियों को अहमदाबाद के बाहरी इलाके से शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। सभी से अपराध शाखा के कार्यालय में पूछताछ होगी।"
अधिकारी ने कहा कि डागरी और उसके सहयोगी पांच जुलाई से फरार थे। इससे पहले 11 जुलाई को हरिशंकर कहार ऊर्फ हरिओम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हरिओम ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने 1,000 लीटर अवैध शराब मेहमदाबाद में डागरी से खरीदी थी।
कहार के तीन अन्य सहयोगी विपुल लोहार, उत्तम लोहार और हिम्मत सिंह को भी पुलिस ने 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications