मेट्रो दुर्घटना स्थल पर यातायात शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार नेहरू प्लेस व्यापार केंद्र और मूलचंद अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क को शुक्रवार को खोल दिया गया।
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया, "सड़क के दोनों ओर यातायात के लिए दो लेन (करीब सात मीटर) यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। सुचारू यातायात के लिए यहां ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं।"
मूलचंद से नेहरू प्लेस के लिए यातायात मंगलवार को खोल दिया गया था।
प्रवक्ता के अनुसार दुर्घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम काफी हद पूरा कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications