लश्‍कर के तीन आतंकी मुठभेड़ में ढेर

Jammu-Kashmir map
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों और उनकी एक महिला सहयोगी के मारे की जाने की खबर है।

शव मिलने के बाद होगी पुष्टि

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिह ने बताया, "हम समझते हैं कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और शकीला नाम की उनकी एक महिला सहयोगी मारे गए हैं लेकिन शव मिलने के बाद ही हम इसकी पुष्टि करेंगे।"

डोडा जिले के धारा चाका गांव के निवासी मोहम्मद शरीफ नाइक के घर गुरुवार देर रात कुछ आतंकवादी दाखिल हुए थे। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मकान को घेर लिया और आतकंवादियों से समर्पण करने के लिए कहा।

दोनों ओर से जमकर हुई गोलीबारी

सेना की 16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टॉफ गुरदीप सिंह ने कहा, " घर के अंदर एक आंतकवादी की विधवा भी मौजूद थीं। हमने उसकी मां को अंदर भेजा कि वह उसे समर्पण करने के लिए कहे लेकिन उसकी बेटी ने इंकार कर दिया।" आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुक्रवार सुबह शुरू हुई। प्रभात सिह ने कहा ,"आतंकवादी ग्रेनेड फेंक रहे थे और भारी गोलाबारी भी कर रहे थे, जिसके बाद हमने रॉकेट लांचर का भी इस्तेमाल किया।"

सिंह ने कहा नाइक की बेटी शकीला की शादी हक नवाज नाम के एक आतंकवादी से हुई थी, जो कुछ वर्ष पूर्व मारा गया था। उन्होंने कहा कि शकीला आतंकवादियों की सहायता किया करती थी। गुरदीप ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि बड़े नुकसान से बचने के लिए काफी सावधानी बरती जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+