20 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन में हिमाचल का प्रथम स्थान कायम
यह उपलब्धि गुजरात से दो प्रतिशत, उत्तराखंड से चार प्रतिशत और आंध्रप्रदेश से पांच प्रतिशत अधिक है। हिमाचल सहित ये तीन राज्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन में देश के चार सर्वश्रेष्ठ राज्यों के रूप में आंके गए हैं।
20-सूत्रीय कार्यक्रम में गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, आवासीय सुविधा, शिक्षा, परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य ऐसी योजनाएं शामिल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता पर प्रभाव डालती हैं।
रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य में इस समयावधि के दौरान 8,17,364 रोजगार कार्ड जारी किए गए और 1़54 करोड़ श्रम दिवस के समकक्ष रोजगार सृजित किया गया, जिसके एवज़ में उन्हें 171 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications