राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित
कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार 23 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी तथा गुरूवार 30 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। शुक्रवार 31 जुलाई को नामांकनों की जांच होगी तथा नाम वापस लेने की अन्तिम तारीख सोमवार 3 अगस्त होगी।
मतदान सोमवार 10 अगस्त को प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा तथा मतों की गणना उसी दिन सायं 5 बजे होगी। चुनाव प्रक्रिया बुधवार 12 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications