हिमाचल प्रदेश में भूकंप का हल्का झटका
कांगड़ा स्थित भूगर्भ विज्ञान विभाग कार्यालय के एक अधिकारी आर.एस.नेगी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "प्रदेश के कुछ हिस्सों में अपराह्न् 4.37 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 4.8 मापी गई।"
नेगी ने कहा कि भूकंप का झटका जम्मू एवं कश्मीर से लगे चंबा जिले में और ऊपरी कांगड़ा जिले में महसूस किया गया।
उन्होंने कहा, "भूकंप का केंद्र चंबा जिले के होली और भरमौर क्षेत्र में स्थित था। झटका सिर्फ एक बार आया और उसे छह सेकंड तक महसूस किया गया। यह झटका संभवत: पड़ोस के जम्मू एवं कश्मीर राज्य में भी महसूस किया गया।"
इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी ने कहा, "इस तीव्रता के भूकंप के कारण मिट्टी की दीवारों में दरारें आ सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications