अभिनेत्री बार्टन अस्पताल में भर्ती
लास एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मीशा बार्टन को बिगड़ी मानसिक हालत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 23 वर्षीय अभिनेत्री का लास एंजेलिस के 'केडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर' में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें उनके आवास से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में और विवरण नहीं मिला है।
उनके एक मित्र ने 'पीपुल' पत्रिका को बताया, "वह बहुत सारे निजी मामलों से निपट रहीं थीं। यह नहीं पता कि उन्हें इस वजह से कुछ बुरी लत लग गई थी।"
गौरतलब है कि अप्रैल, 2007 में बार्टन को शराब पीकर गाड़ी चलाने और मादक पदार्थ का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications