श्रीलंका के राहत शिविरों में 163 शरणार्थियों की मौत हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरकारी सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों द्वारा जारी उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह राहत शिविरों में 1,400 शरणार्थियों की मौत हो गई थी।
बयान में कहा गया है, "ब्रिटेन में लंदन टेलीग्राफ सहित कई मीडिया संस्थानों ने झूठी और दुर्भावनापूर्ण खबरें प्रकाशित की हैं और दावा किया है कि राहत शिविरों में हर रोज लगभग 200 लोगों की मौत हो रही है।"
स्वास्थ्य सचिव अथुला कहंडालियानागे के हवाले से बयान में कहा गया है कि वे खबरें श्रीलंका सरकार को बदनाम करने के मकसद से प्रकाशित की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications