रतन टाटा ने प्रथम तीन उपभोक्ताओं को सौंपी नैनो की चाबी
ज्ञात हो कि 62.5 अरब डॉलर के टाटा समूह के मालिक रतन टाटा ने कंपनी के गेट पर उपभोक्ताओं को 100,000 रुपये में नैनो कार देने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने पहले कार की चाबी खुद अपने हाथों से अशोक विचारे को प्रदान की।
टाटा ने दूसरी नैनो कार की चाबी आशीष बालकृष्णन को और तीसरी कार की चाबी कोरस इंडिया को सौंपी।
इस अवसर पर बालाकृष्णन ने कहा, "जीवन में हर व्यक्ति तीन कामनाएं करता है। एक घर बनाना, दूसरा एक कार खरीदना और तीसरा अपना परिवार शुरू करना। मेरे लिए दूसरा सपना पूरा हो रहा है। अब मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही अपने एक परिवार के साथ व्यवस्थित हो जाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications