महात्मा गांधी बुनकर योजना के कार्यान्वयन में हिमाचल अग्रणी राज्य
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 8447़16 करोड़ रुपये निवेश की 422 मध्यम एवं बड़ी तथा 35500 माइक्रो एवं लघु कुटीर औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं, जिनमें 2,30,636 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान 80 प्रतिशत चुनावी वायदों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों की सुविधा के लिए भूमि बैंक स्थापित किया गया है, जहां 1793-17 बीघा सरकारी भूमि तथा 5089-09 बीघा निजी भूमि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में 1078 बीघा निजी भूमि औद्योगिक निवेश के लिए उपलब्ध है, जहां बेहतर सड़क सुविधा ब्रॉडगेज लाईन, हवाई मार्ग सेवा तथा अन्तरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विशेष औद्योगिक पैकेज को इसकी वास्तविक अवधि 2013 तक बढ़ाने का मामला भारत सरकार के साथ प्रभावशाली तरीके से उठा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में 45000 बुनकर कार्यरत हैं, जिन्हें समन्वित हथकरघा विकास योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, रियायत व अनुदान योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। निदेशक उद्योग मनोज कुमार ने विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications