झारखंड में बारूदी सुरंग बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजधानी रांची से 30 किलोमीटर दूर गानघाट रेलवे स्टेशन के करीब से यह बारूदी सुरंग बरामद की। बम निरोधी दस्ते ने बारूदी सुरंग को बेकार कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बारूदी सुरंग संभवत: नक्सलियों ने लगाई थी। पुलिस बलों को निशाने पर लेने के लिए नक्सली हमेशा से इस तरह की बारूदी सुरंगें लगाते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications