ट्रक खाई में गिरा, 15 की मौत
सीहोर जिले के बुधनी थाने के प्रभारी एम़ एस़ दामले ने आईएएनएस को बताया है कि शुक्रवार की शाम को सलकनपुर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर कुछ लोग ट्रक से जोशीपुर लौट रहे थे कि ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और फिर खाई में गिर गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भोपाल और होशंगाबाद भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications