क्लिंटन की यात्रा के संदर्भ में अमेरिकी राजदूत की मेनन से मुलाकात
रोमर ने मेनन से उनके साउथ ब्लाक स्थित कार्यालय में मुलाकात की और उनके साथ उस संभावित समझौते पर लगभग एक घंटे चर्चा की, जिस पर सोमवार को विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ क्लिंटन की मुलाकात के बाद हस्ताक्षर किए जाने हैं।
मेनन से मुलाकात के बाद इंतजार कर रहे पत्रकारों से मुखतिब रोमर ने कहा, "नमस्ते। भारत आना काफी सुखद है।"
ज्ञात हो कि रातदूत के रूप में रोमर की नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट ने पिछले सप्ताह मंजूरी दे दी थी।
रोमर इस महीने के बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह गुरुवार की रात दिल्ली पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications