तेहरान में जुमे की नमाज के दौरान टकराव, पुलिस ने आंसूगैस छोड़ी (लीड-1)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेहरान युनिवर्सिटी के सामने कई सारे समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुमे की नमाज यहीं अदा की जा रही थी।

इसके पहले ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी ने हाल के विवादास्पद चुनाव पर एक खुली बहस कराने की मांग की।

उन्होंने जुमे की नमाज के दौरान प्रशासन से यह भी मांग की कि वह 12 जून को संपन्न हुए चुनाव के बाद से गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की सही संख्या के बारे में सूचना जारी करे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युनिवर्सिटी की आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की भीड़ जमा थी।

रफसंजानी ने शांति की अपील के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "आइए हम अपने देश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए इस अवसर का उपयोग करें।" रफसंजानी, चुनाव बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेहरान युनिवर्सिटी के सामने हरे रंग का मास्क लगाए मुसावी के हजारों समर्थक खड़े थे।

रफसंजानी ने उनसे अपील की कि वे सरकार विरोधी नारे के साथ जुमे की नमाज के शांतिपूर्ण माहौल में खलल न डालें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+