मैडोना के लिए बन रहा स्टेज गिरा, एक की मौत
पेरिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के मारसेली शहर में पॉप गायिका मैडोना के कंसर्ट के लिए बन रहा स्टेज गुरुवार को ढह गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। दूसरी ओर इस हादसे के बाद मैडोना ने एक बयान जारी कर कहा कि इस खबर से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।
उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं जो इस हादसे में घायल हुए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications