गूगल के मुनाफे में 19 फीसदी का उछाल
सैन फ्रांसिस्को, 17 जुलाई (आईएएनएस)। वेब क्षेत्र की नामी कंपनी गूगल के पहली तिमाही के नतीजों में इसके मुनाफे में 19 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के मुनाफे 1.25 अरब डॉलर की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गया।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी एरिक स्कमिट ने एक बयान में कहा, "गूगल के लिए यह तिमाही बहुत अच्छी रही है। आर्थिक गिरावट के दौर में इस नतीजे को बेहद अच्छा कहा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications