आनंद शर्मा व्यापार बोर्ड के नए अध्यक्ष
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, "वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा व्यापार बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे।"
यह संस्था निर्यात बढ़ाने के लिए विभिन्न नीतिगत उपायों पर सरकार को सलाह देती है और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाने वाली अल्प व दीर्घकालिक योजनाओं को तैयार करने और उसे लागू करने में सरकार की मदद करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications