इंडोनेशिया में विस्फोट, 4 मरे
जकार्ता, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दो होटलों रित्ज काल्र्टन और मैरियट में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोटों में कम से कम चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिणी जकार्ता के पुलिस आयुक्त फर्मनान ने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह में 7.55 बजे हुआ और दूसरा इसके कुछ मिनटों बाद हुआ। दोनों विस्फोट दो होटलों में हुए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन विदेशी नागरिकों बुरी तरह घायल थे जिन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications