प्रधानमंत्री स्वदेश लौटे
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फ्रांस और मिस्र की चार दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौट आए।
मनमोहन सिंह फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पेरिस पहुंचे थे। इसके बाद वह गुटनिरपेक्ष देशों के सम्मेलन में शिरकत करने मिस्र के शहर शर्म अल-शेख पहुंचे।
उनकी यात्रा की खास बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ मुलाकात रही। गुरुवार को दोनों ने मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications