क्लिंटन के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

क्लिंटन अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की रात मुंबई पहुंचेंगी। वह रविवार दोपहर दिल्ली आएंगी। यहां वह सरदार पटेल मार्ग पर स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरेंगी।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "क्लिंटन को राजनयिकों को दी जाने वाली उच्चस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा इंतजाम अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से सलाह-मशविरे के बाद किए गए हैं।"

सुरक्षा एजेंसियों ने होटल के कई हिस्सों में बम निरोधक दस्ते, डाग स्क्वाड आदि तैनात किए हैं। कई कमांडो और खुफिया अधिकारी सादे कपड़ों में होटल में तैनात रहेंगे। होटल के सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा योजना के बाबत बता दिया गया है।

होटल के जिस तल पर क्लिंटन ठहरेंगी उसका खुलासा मीडिया से नहीं किया गया है। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह तल रविवार सुबह से बंद कर दिया जाएगा।

क्लिंटन शहर के जिन मार्गो से गुजरेंगी उन पर 1500 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वह गुड़गांव में आईटीसी ग्रीन बिल्िंडग में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन और केंद्रीय दिल्ली में स्थित पूसा संस्थान में एक कृषि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सोमवार को वह दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी।

क्लिंटन सोमवार को राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से मिलेंगी। इसी दिन वह मीडिया से भी बात करेंगी।

क्लिंटन इससे पहले 2000 में तब दिल्ली आई थीं जब उनके पति बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उस वक्त वह मौर्या शेरटन होटल में ठहरी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+